{ राव शोयब }
नैनीताल: जिलाधिकारी वंदना सिंह के आदेश पर रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में जिला प्रोबेशन अधिकारी, तहसीलदार, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी व पुलिस की टीम ने नैनीताल के समीपवर्ती वीरभट्टी स्थित मदरसे पर छापा मारा। छापे के दौरान जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि मदरसा बीते 15 वर्षों से अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। मदरसे में 24 बच्चे बीमार हालत में मिले। प्रशासनिक टीम ने बच्चों के परिजनों को भी सूचना दी। यही नहीं प्रशासनिक टीम के समक्ष मदरसे में कैद बच्चों ने संचालक व उसके बेटे पर उनके साथ मारपीट व शोषण का आरोप लगाया। पुलिस मदरसा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्रह विभाग ने समस्त जिलों के जिलाधिकारी को दिये समस्त मदरसों में सत्यापन करने के आदेश :- इस विषय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रह विभाग को तत्काल निर्देशित करते प्रदेश के सभी मदरसों में सत्यापन कराने के लिये कहां साथ ही जिन मदरसों में अनैतिक कार्य किया जा रहा है उन मदरसों पर तत्काल कानूनी कार्यवाही की जाये। जिसके बाद ग्रह विभाग ने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये है।

0 Comments