ग्राम दादुपुर गोविंदपुर में ओवरहाईट वाहन बन रहे हादसों का कारण,नही लगाई जा रही रोक

बहादराबाद के थाना रानीपुर क्षेत्र के ग्राम दादुपुर गोविंदपुर में खुलेआम बड़े वाहन के मालिक ट्रैफिक विभाग को ठेंगा दिखा रहे हैं। ट्रकों में ओवरहाईट से भी ज्यादा सामान लादा जा रहा है जिससे घटनाएं घटित हो रही है घटनाएं घटित होने के बाद जहां कई घंटों यातायात बाधित होती है तो वहीं स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओवरहाईट ट्रक बिजली व दूरसंचार के तारों को तोड़ देते है जिसके बाद इसकी सजा स्थानीय लोगों को भुगतनी पड़ती है। वही अधिकतर वाहनों पर चिप वाली नंबर प्लेट नहीं है तो वही माल ढोने वाले ट्रकों पर क्षमता से ज्यादा वजन भरा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments