ग्राम दादुपुर गोविंदपुर में नमाज पढ़ने जा रहे युवक पर धारदार हथियारों से किया गया हमला


बहादराबाद:- कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के ग्राम दादुपुर गोविंदपुर में बीती देर शाम नमाज पढ़ने जा रहे एक युवक पर कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसके बाद युवक को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुँचाया गया। आपको बता दें कि ग्राम दादुपुर के युवक शाहबाज़ पुत्र इरफान पर अन्य युवकों द्वारा बाइक से टक्कर मारी गई जिसके बाद युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसके बाद आसपास के लोगों ने बमुश्किल से युवक को बचाया गया जिसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल भेज दिया गया। युवक ने बताया कि अगर आसपास के लोग नही आते तो मेरा बचना मुश्किल हो गया था।

Post a Comment

0 Comments