रविवार को औधोगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी को गौकशी कर रहे लोगों की सूचना मिली सूचना मिलते ही प्रभारी अरविंद रतूड़ी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गौकशी कर रहे पूरे परिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें अशरफ कुरैशी बेटा फिरोज कुरैशी पत्नी मुमताज निवासी ग्राम दादुपुर गोविंदपुर में मौके से लगभग 180 किलोग्राम गौमांस व 4 छुरी एक कुल्हाड़ी बरामद की गई है और 4 जीवित गोवंश जिसमें 2 गाय व एक बछड़ा 1 बछड़ी भी बरामद की गई है। कोतवाली रानीपुर प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि एसएसपी अजय सिंह द्वारा गौकशी रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

0 Comments