उत्तराखंड: हरिद्वार में उप प्रधानों के चुनाव 16 फरवरी को,नामांकन व मतदान की प्रक्रिया एक ही दिन में पूरी की जायेगी,अधिसूचना जारी



हरिद्वार में उप प्रधानों के चुनाव 16 फरवरी को होंगे जिसके लिये राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट द्वारा अधिसूचना जारी हो गई है। उप प्रधानों के चुनाव के लिये नामांकन व मतदान की प्रक्रिया एक ही दिन में पूरी की जायेगी। हरिद्वार के ग्राम पंचायतों के लिए उप प्रधानों के चुनाव के लिये नामांकन 16 फरवरी सुबह 10 बजे से 11 बजे तक और 11 बजे से 12 बजे तक नामांकन की जाँच होगी। नाम वापसी के लिए आधे घंटे का समय दिया जायेगा जो कि 12 बजे से 12:30 का होगा। जिसके बाद 1 बजे से 1:30 बजे तक चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। जिसके बाद 1:30 बजे से 3:30 बजे तक चुनाव किया जायेगा। 3:30 बजे से मतगणना शुरू की जायेगी।

चुनाव की पूरी प्रक्रिया मुख्यालय पर की जायेगी:- चुनाव की पूरी प्रक्रिया पंचायत मुख्यालय पर कराई जाएगी। नामांकन पत्रों की बिक्री 10 से 15 फरवरी के बीच सुबह 10 से शाम पांच बजे तक और 16 फरवरी को सुबह आठ से 9:30 बजे के बीच क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगी।

Post a Comment

0 Comments