हरिद्वार दुष्कर्म एवं हत्याकांड: सुल्तानपुर के करीब से पुलिस ने पकड़ा दूसरा आरोपी राजीव कुमार



 हरिद्वार में स्थित ऋषिकुल में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के साथ हत्या करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने रविवार सुबह करीब नौ बजे गिरफ्तार कर  लिया है। बीते शनिवार को पुलिस ने राजीव के छोटे भाई  गौरव कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आज उसके आरोपी भाई राजीव कुमार को भी पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने पहले ही दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आपको बता दें कि बच्ची का शव आरोपी राजीव कुमार के घर से बरामद हुआ था,जिसके बाद बच्ची के पिता ने राजीव और उसके भांजे के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।


Post a Comment

0 Comments