CBSC BOARD EXAM 2021: दसवीं और बारवीं की बोर्ड परीक्षा जनवरी फरवरी में नही होगी आयोजित


केन्द्रीय मंत्री - रमेश पोखरियाल निशंक

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा जनवरी और फरवरी 2021 में आयोजित नही होगी। वेबिनार के जरिए शिक्षकों के साथ संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि फरवरी माह तक इसे कराना संभव नहीं होगा। रमेश पोखरियाल ने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा कराना सम्भव नही है। कब होंगी इस पर विचार विमर्श कर फैसला किया जायेगा। रमेश पोखरियाल ने कहा है कि परीक्षा घटाये गये सिलेबस के आधार पर आयोजित कराई जायेगी। कुल सिलेबस का 30 फीसदी हिस्सा खत्म कर दिया गया है,जिसके बाद इसे कई राज्यों में लागू कर दिया गया है।  रमेश पोखरियाल निशंक ने बातचीत के दौरान कहा कि कोरोना काल में शिक्षकों ने योद्धाओं की तरह बच्चों को पढ़ाया है।


Post a Comment

0 Comments