उत्तराखंड: विवाह, खेल, धार्मिक समेत अन्य स्थानों पर केवल 100 लोगों की ही मिलेगी अनुमति, एसओपी हुई जारी


Picture source - pinterest

कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है ,इसी को देखते हुए प्रदेश के लिए रविवार को एक नई एसओपी जारी की गई है,जिसमे कहा गया है कि अब प्रदेश में विवाह, खेल,राजनीतिक समेत अन्य जगहों पर अधिकतम 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे। जरूरत के आधार पर नाइट कर्फ्यू लगाने का अधिकार जिलाधिकारियों को सौंप दिया गया है। अभी तक कार्यक्रमों में 200 को अनुमति दी गई थी जिसको अब कोरोनावायरस को बढ़ते देख दोबारा से घटाया गया है। एसओपी के अनुसार 100 लोग ही ऐसे कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे। प्रदेश में बहुत ज्यादा जोर थर्मल स्क्रीनिंग पर दिया गया है। राज्य में प्रवेश के लिए पंजीकरण करना आवश्यक होगा।

Post a Comment

0 Comments