उत्तराखंड: राज्य के कर्मचारियों के बोनस के लिए आदेश हुये जारी, इतनी धनराशि आएगी खाते में

 


 उत्तराखंड सरकार हर साल की तरह इस साल भी अपने राज्य के कर्मचारियों को दिवाली का बोनस देगी। सोमवार को राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के कर्मचारियों बोनस देने की घोषणा कर दी है। इस बार कोरोना महामारी को मद्देनज़र रखते हुए इस बात पर संशय बना हुआ था। लेकिन अब केंद्रीय कर्मचारियों को इसका लाभ मिलने के बाद अब राज्य कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। हालांकि निगम के कर्मचारियों के लिए अलग से इस विषय मे आदेश जारी किए जाएंगे। सचिव वित्त अमित सिंह नेगी ने बताया कि आदेशानुसार हर कर्मचारियों के खाते में 7000 रुपये के आसपास की धनराशि खाते में आएंगे। इसके लिए सरकार को करीब 125 करोड़ का खर्च आएगा।





Post a Comment

0 Comments