शिक्षकों के तबादले एवं समायोजन के लिये शासन को भेजा प्रस्ताव


इस साल तबादला सत्र को शून्य सत्र घोषित किया गया था। जिसके बाद पहाड़ी इलाकों में शिक्षकों की कमी होने के बाद अब हरिद्वार और देहरादून 2 ज़िले ऐसे है जहाँ पर शिक्षक सरप्लस है। राजकीय प्राथमिक,उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मानक से अधिक कार्यरत समान श्रेणी के स्कूलों में खाली पद नही होने के कारण,अब सुगम से दुर्गम एवं दुर्गम से सुगम स्कूलों में शिक्षकों का तबादला किया जाएगा। हरिद्वार और देहरादून 2 ऐसे जिले है जहाँ पर बेसिक में सरप्लस शिक्षक है,इन शिक्षकों के तबादले,समयोजन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है । परंतु इस विषय मे शिक्षा विभाग की ओर से कोई आदेश जारी नही हुआ है।


Post a Comment

0 Comments