उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में कम्प्यूटर लगने का बजट जारी किया गया है। मंगलवार को शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि सभी स्कूलों को कंप्यूटर खरीदने के लिए 1.21 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है।अब सरकारी स्कूलों के छात्रों को भी कंप्यूटर की तकनीक सिखाई जायगी। उत्तराखंड के दोनों (1) कुमाऊँ (2) गढ़वाल मंडलों के 300 से ज्यादा स्कूलों में अब कम्प्यूटर की तकनीकों को छात्रों से रूबरू कराया जायेगा। जिसके लिए निदेशक आर के कुंवर ने बताया है की 1.21 करोड़ का इसके लिए बजट जारी हो गया है। प्रथम चरण में 303 माध्यमिक स्कूलों को चुना गया है।
इस प्रकार होगी स्कूलों की संख्या:-
1- गढ़वाल मंडल से 163 स्कूल चुने जायंगे
2- कुमाऊँ मंडल से 137 स्कूल चुने जायंगे
पिथौरागढ़ - 30
अल्मोड़ा - 27
नैनीताल - 27
यूएसनगर - 23
चंपावत - 18
बागेश्वर - 12
चमोली - 31
रुद्रप्रयाग - 07
पौड़ी - 37
टिहरी - 33
उत्तरकाशी 13
देहरादून - 26
हरिद्वार - 19

0 Comments