मेडिकल की प्रवेश परीक्षा का परिणाम आज शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है, जिसमे उड़ीसा के एक छात्र शोएब आफताब जिनकी उम्र 18 वर्ष है। उन्होंने इस बार उड़ीसा का नाम रोशन कर रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में पूरे के पूरे 720 अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। शोएब आफताब ने राजस्थान के कोटा में स्थित एक संस्थान से कोचिंग ली थी। इस बार मेडिकल के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा कोरोना काल के बीच संपन्न हुई जिसका परिणाम आज घोषित हो चुका है।
ऐसे देखें नीट परीक्षा का परिणाम:-
नीट प्रवेश परीक्षा का परिणाम हासिल करने के लिए आपको www.ntaneet.nic.in पर जाकर अपने परीक्षा का परिणाम प्राप्त कर सकते है।

0 Comments