प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में केंद्र सरकार ने 30 लाख सरकारी कर्मचारियों (नॉन गजेटेड) को दीवाली का तोहफा देने के लिए मंजूरी दे दी है। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट फैसले की जानकारी देते हुए बताया की बोनस की एकमुश्त राशि डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर द्वारा सभी कर्मचारियों के खाते में पहुँचाई जायेगी। उन्होंने यह भी कहा है कि यह राशि दिवाली से पूर्व कर्मचारियों के खाते में दे दी जायेगी इसके लिए केंद्र सरकार पर 3,737 करोड़ रुपये का बोझ आएगा।
Union Cabinet approves productivity linked bonus and non-productivity linked Bonus for 2019-2020. More than 30 lakh non-gazetted employees will be benefited by the bonus announcement and total financial implication will be Rs 3,737 crores: Union Minister Prakash Javadekar pic.twitter.com/B2yGBOXbIt
— ANI (@ANI) October 21, 2020

0 Comments