उत्तराखंड सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस, 6,998 रुपये आएंगे खाते में

 

उत्तराखंड सरकार हर साल की तरह इस साल भी अपने राज्य के कर्मचारियों को दिवाली का बोनस देने जा रही है। वित्त विभाग ने बोनस को फ़ाइल को तैयार कर लिया है। अब बस इस पर मुख्यमंत्री को फैसला लेना है। इस बार कोरोना महामारी को मद्देनज़र रखते हुए इस बात पर संशय बना हुआ था। लेकिन अब केंद्रीय कर्मचारियों को इसका लाभ मिलने के बाद अब राज्य कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।लेकिन यह लाभ केवल 4800 ग्रेड पे तक के कर्मचारियों को ही मिलेगा। जिन कर्मचारियों का ग्रेड पे 4800 तक है उन कर्मचारियों के खाते में बोनस के रूप में 6,998 रुपये आएंगे।उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री के फैसला लेने के बाद बोनस को कर्मचारियों के खाते में नवंबर के पहले सप्ताह तक पहुँचा दिया जाये।

Post a Comment

0 Comments