अब तक डॉक्टरों के मुताबिक ये कहा जा रहा था कि एक बार कोरोना होने के बाद शरीर एन्टी बॉडी बन जाता है, जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव होने की संभावनायें बहुत कम हो जाती है।
लेकिन बंगलूर के फोर्टिस अस्पताल में कोरोना का एक ऐसा केस सामने आया है कि जिसे दो बार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अस्पताल प्रशासन की और से बताया गया है कि यह महिला माह जुलाई में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी और इलाज के बाद का कोरोना टेस्ट कराया गया था ,जो कि निगेटिव आया था।और जिसके बाद उस महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया था।
अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि उस महिला का एक बार फिर टेस्ट कराया जो कि कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
बेंगलुरू में 27साल की एक महिला का पहला कंफर्म #COVID19 रीइनफेक्शन का मामला सामने आया है। वो जुलाई में पॉजिटिव पाई गई थीं और नेगेटिव होने का बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। एक महीने बाद उन्होंने एक बार फिर हल्के लक्षण विकसित किए और COVID पॉजिटिव पाई गईं : Fortis अस्पताल, बेंगलुरु pic.twitter.com/oKK1XUE0qO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2020
0 Comments