मेयर गौरव गोयल ने सीसी सड़क का फीता काटकर किया शुभारंभ ।


रुड़की :- मेयर गौरव गोयल ने शिवपुरम,पनियाला रोड में बनने वाली सीसी सड़क का फीता काटकर शुभारंभ किया। मेयर ने कहा कि रुड़की नगर को उत्तराखंड में पहले नंबर पर लाना है। कहा कि वह दिन रात विकास कार्यों में लगे हैं, ताकि नगर के प्रत्येक वार्ड एवं मोहल्लों में विकास के कार्य हों। उन्होंने कहा कि नगर वासियों की कोई भी समस्या हो वह तुरंत उनसे संपर्क करें। सभी नगर वासियों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं।पार्षद हेमा बिष्ट व मांगेराम ने कहा कि वार्डवासियों की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments