यूजीसी अंतिम वर्ष की परीक्षाओं पर कल फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

 विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के छह जुलाई के सर्कुलर और अंतिम वर्ष की परीक्षाएं रद्द करने की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट कल यानी शुक्रवार को फैसला सुनाएगा। देशभर में अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के कराने को लेकर कोर्ट ने 18 अगस्त को सुनवाई पूरी की थी, और फैसला सुरक्षित अपने पास रख लिया गया था।

 बता दें कि यूजीसी ने छह जुलाई को देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में यूजी (UG) और पीजी (PG) पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर की परीक्षाओं को अनिवार्य रूप से 30 सितंबर 2020 तक पूरा करने से संबंधित एक सर्कुलर जारी किया था। कोरोना महामारी के चलते परीक्षाओं का विरोध किया जा रहा है। 


UGC के इस कदम को लेकर देश के अलग-अलग संस्थानों के 31 छात्रों ने SC में याचिका दायर की थी। इसमें अंतिम वर्ष या सेमेस्टर की परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की गई थी। याचिका में छात्रों का परिणाम, आंतरिक मूल्यांकन  के आधार पर तैयार करने की मांग की गई थी।


Post a Comment

0 Comments