खराब सेहत के कारण जापान के पीएम शिंजो आबे ने दे दिया पद से इस्तीफा

 दुनिया :-जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 65 साल के आबे लंबे समय से पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। वे इस महीने दो बार 17 और 24 अगस्त को अस्पताल जा चुके हैं। इसके बाद से ही जापानी मीडिया में उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा चल रही थी।


स्थानीय मीडिया के अनुसार आबे नहीं चाहते कि उनकी सेहत के कारण सरकार के कामकाज पर किसी तरह का असर पड़े। ऐसे में उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पद छोड़ने की घोषणा कर दी। अगस्त महीने में ही आबे ने बतौर प्रधानमंत्री सात साल छह महीने का समय पूरा किया है।

आबे देश की सत्ता पर 2803 दिनों से पदासीन थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री इसाकु सैतो के नाम था। शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) पार्टी के सदस्य हैं। देश में जारी कोरोना महामारी के बाद से मांग हो रही थी कि आबे नागरिकों को इससे निपटने को लेकर किए गए कामों के बारे में बताएं।

आंत की बीमारी से जूझ रहे थे शिन्जो आबे

जापान की क्योदो न्यूज एजेंसी के सर्वेक्षण के अनुसार देश में पहले के मुकाबले शिंजो आबे की लोकप्रियता कम हुई है। रविवार को सामने आए इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि देश में 58.4 प्रतिशत लोग कोरोना महामारी से निपटने को लेकर सरकार के तरीके से नाखुश हैं। 




Post a Comment

0 Comments