उत्तराखंड में लॉकडाउन लगने की अफवाह बहुत फैल रही है,आपको बता दें कि लॉकडाउन लगाने पर अभी तक उत्तराखंड सरकार ने अभी तक विचार नही किया है,प्रदेश सरकार ने साफ कर दिया है की प्रदेश अभी लॉकडाउन लगने की स्थिति में नही है इसलिए अभी हमने लॉकडाउन लगाने के बारे में नही सोचा है। सोशल मीडिया के माध्यम से जो विडियो वायरल हो रही है वह महज़ एक अफवाह है।
प्रदेश में कोविड के रोकथाम के लिए नियम होंगे सख्त :-
प्रदेश में कोविड के कम केस होने के कारण अभी प्रदेश में लॉकडाउन नही लगाया जा सकता है, परंतु कोविड की रोकथाम के लिए नियम सख्त कर दिये गये है,जिसका उल्लंघन करने पर जुर्माना देना पड़ सकता है।
सोमवार को मिले 547 नये कोरोना संक्रमित केस :-
आपको बता दें कि सोमवार को उत्तराखंड में 546 नये केस सामने आये है। जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 102811 पहुंच गई है।

0 Comments