आखिरकार इंतेज़ार की घड़ी खत्म हुई और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के मंत्रिमंडल के सदस्यों को उनके मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंप दी है। तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब सब की निगाहें पोर्टफोलियो पर टिकी थी। जिसके बाद अब उसका भी इंतेज़ार खत्म हो चुका है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 20 विभाग की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है,और कुछ मंत्री ऐसे भी है जिनके लिए मंत्रालयों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नही किया गया है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इन विभागों की ली जिम्मेदारी :-
उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने अपने कंधों पर 20 विभागों की ज़िम्मेदारी अपने हाथों में ली है जो की निम्न प्रकार है। ( वित्त, ऊर्जा, आबकारी, पीडब्ल्यूडी, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, गृह, राजस्व,न्याय, नागरिक उड्डयन, लोक निर्माण, नियोजन, सचिवालय प्रशासन, ग्राम्य विकास, खनन ) आदि जैसे विभाग की कमान संभाली है।
इन मंत्रियों के विभागों में नही किया कोई बदलाव :-
त्रिवेंद्र सरकार में रहे कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज,डॉ. हरक सिंह रावत, राज्यमंत्री (सभी स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत और रेखा आर्य के विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

0 Comments