ब्रह्मपुरी से बच्चा गायब होने से लोगों में भयंकर आक्रोश, बहादराबाद में किया चक्का जाम


बहादराबाद के निकट ब्रह्मपुरी रावली महदूद में 12 वर्षीय बच्चा गायब होने से लोगों में आक्रोश की लहर है। बच्चे की गुमशुदगी को देख नागरिकों में गुस्से का माहौल है। आपको बता दें कि ब्रह्मपुरी में घर के सामने खेल रहा 12 वर्षीय प्रिंस के गायब होने से नागरिकों ने बहादराबाद पृथ्वीराज चौहान चौक के सामने चक्का जाम कर दिया जिसके चलते आने जाने वाले लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने शासन प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जिसके दौरान नागरिकों ने मांग की है कि उनका 12 वर्षीय प्रिंस को जल्द से जल्द परिजनों को सौप दिया जाये। परिजनों ने कहा है कि अगर प्रिंस को जल्द से जल्द हमें नही सोंपा गया तो हम प्रदर्शन को और बढ़ावा देंगे

Post a Comment

0 Comments