हरिद्वार ,आज 2 सितम्बर 2020 को ग्राम सलेमपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आँचल अमृत दूध योजना के तहत आँचल सुगंधित मीठे दूध के वितरण का शुभारम्भ किया गया, जिसमें राव फरमान अली (एडवोकेट) को जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित होकर छात्र व छात्राओ को दूध वितरित किया गया। इस दौरान समाज सेवी (एडवोकेट) राव फरमान ने कहा की मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा आँचल अमृत दूध योजना से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होगा। जिससे छात्र-छात्राओ को शिक्षा ग्रहण करने में सहायक होगा, धोबी घाट स्कूल के प्रधान अध्यापक जनाब कायम हुसैन तथा स्कूल की सहायक अध्यापिका श्रीमती वंदना शर्मा, श्रीमती रंजना भनोट ,श्रीमति लता सैनी, श्रीमती अनिता देवी तथा स्कूल अभिभावक समिति के अध्यक्ष श्री सय्यार , राव खालिद, राव शाहबाज एडवोकेट सहादत अली सभी ने सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए छात्रों को दूध के पैकेट वितरित किये। प्रधान अध्यापक श्री कायम हुसैन ने कोरोना से बचाव के लिए उपस्थित छात्र व स्टाफ तथा ग्रामीणों को सुझाव दिए श्री कायम हुसैन ने मुख्यमंत्री जी द्वारा संचालित इस योजना की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य सरकार चाहती कि राज्य का हर छात्र शिक्षित व हष्ट पुष्ट हो तथा शिक्षा ग्रहण कर देश की सेवा करे ।

0 Comments