![]() |
| Image credit -mhrd.gov.in |
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि नीट और जेईई मेन परीक्षा में सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जाएगा और छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। देश में जेईई और नीट की परीक्षा में शामिल होंगे 25 लाख छात्र।
कोरोना महामारी को देखते हुए जेईई मेन परीक्षा के परीक्षा केंद्रों को 570 से बढ़ाकर 660 कर दिया गया है। इसी तरह से नीट की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र 2546 से बढ़ाकर अब 3843 बनाए गए हैं। नीट 155 शहरों और जेईई 234 शहरों में आयोजित की जाएगी।
JEE परीक्षा की व्यवस्था इस प्रकार की गई है।
परीक्षार्थी एक सीट छोड़कर बैठेंगे। जेईई की परीक्षा कम्प्यूटर पर होती है और दो कम्प्यूटर के बीच की दूरी एक मीटर रहती है। इसके बावजूद ऑड ईवन की व्यवस्था लागू रहेगी। दो शिफ्ट में परीक्षा होगी। सुबह की शिफ्ट में परीक्षा ऑड और शाम के सत्र में ईवन नंबर वाले कम्प्यूटर पर बैठ कर परीक्षा दी जाएगी।
NEET परीक्षा की व्यवस्था इस प्रकार की गई है।
परीक्षा में केंद्रों में हर कमरे में 24 की जगह सिर्फ 12 परीक्षार्थी होंगे। साथ ही सामाजिक दूरी का भी ख्याल करना अनिवार्य होगा।

0 Comments