ग्राम डालूवाला मजबता के प्राइमरी स्कूल में चलाया गया डेंगू जागरूकता अभियान


बहादराबाद , राजकीय प्राथमिक विद्यालय डालूवाला मजबता के प्रधानाध्यापक श्री राव अशफाक अली द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार विद्यालय में डेंगू अनमूलन कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को डेंगू के बारे में अवगत कराया गया । डेंगू के कारण एवं बचाव व सुरक्षा के बारे में बताया गया,की किस तरह से बचाव के कार्य करने है जैसे- अपने आस पास पानी जमा न होने दे , जहां पानी जमा हो वहाँ से से उसकी सफाई करते रहे आदि। डेंगू अनमूलन कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया है।

कोविड-19 के बारे में भी कराया अवगत:-

 इस दौरान कोविड-19 के बारे  में भी छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को बताया गया है , की केंद्र एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का पूरा पालन करे और सामाजिक दूरी का पालन करे। 



Post a Comment

0 Comments