राज्य अटल आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड से अब कोरोना का इलाज किया जायेगा। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया ने बताया कि गोल्डन कार्ड पर पंजीकृत निजी अस्पतालों में कोरोना का इलाज मुफ्त किया जाएगा।प्रदेश में रोजाना कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने संक्रमित बच्चों और बुजुर्गों को भी होम आइसोलेशन की अनुमति दे दी है। अभी तक कोरोना लक्षण रहित मरीजों को ही होम आइसोलेशन की सुविधा दी गई थी। आयुष्मान योजना में संबद्ध अस्पतालों को 25 प्रतिशत बेड आयुष्मान योजना, अधिकारियों एवं सरकारी कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखने होंगे। इन मरीजों का इलाज निशुल्क होगा और अस्पतालों को SGHS या आयुष्मान योजना की दरों के आधार पर भुगतान किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से राज्य के उन गरीब लोगों को फायदा होगा जो निजी अस्पतालों का खर्चा नहीं उठा सकते। ऐसे में गरीब लोगों को आयुष्मान योजना में इलाज की सुविधा मिल जाएगी।

0 Comments